google.com, pub-5050673853034467, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Widal test in hindi Skip to main content

Widal test in hindi

 Widal test in hindi 

    टाइफाइड बुखार को जानने के लिए एक रक्त परीक्षण किया जाता है जिसे विडाल टेस्ट या  typhoid कहते हैं इस टेस्ट को फर्नांडिस विडाल ने 1896 में पहली बार किया था विडाल टेस्ट में सालमोनेला बैक्टीरिया के खिलाफ ब्लड में एंटीबॉडी को जाने के लिए विडाल टेस्ट (widal test hindi)किया जाता है  टाइफाइड एक गंभीर और जानलेवा बीमारी है इसमें मरीज के पेट में संक्रमण फैलता है और बीमारी लंबे समय तक रह सकती है इसका परीक्षण विडाल टेस्ट के द्वारा किया जाता है

    टाइफाइड के लक्षण

    टाइफाइड बुखार से पीड़ित मरीज को जो लक्षण दिखते हैं उनमें से तेज बुखार ,उल्टी, दस्त, खांसी, पेट में दर्द, वजन कम होना, भूख न लगना ,मुंह कड़वा होना, 

    विडाल टेस्ट की प्रक्रिया widal test proses

    यह एक साधारण ब्लड टेस्ट है जोकि टाइफाइड बुखार के परीक्षण के लिए किया जाता है विडाल टेस्ट में मरीज का ब्लड सैंपल लेकर  एक विशेष टेस्ट ट्यूब में डालकर पैथोलॉजी लैब में भेजते हैं जहां पर डॉक्टर पैथोलॉजिस्ट के द्वारा सालमोनेला बैक्टीरिया के खिलाफ बनने वाले एंटीबॉडी का अध्ययन किया जाता है इस टेस्ट के लिए ब्लड सैंपल से serum अगल करते है ब्लड सिरम के द्वारा टेस्ट  किया जाता है इस प्रक्रिया में एक स्लाइड के ऊपर मरीज के ब्लड सिरम का सैंपल डालते हैं फिर उसमें सालमोनेला एंटीजन डालते है

     (salmonella antigen S. Typhi "O") 

    (salmonella antigen S. Typhi "H") 

    (salmonella antigen S. Typhi "AH") 

    (salmonella antigen S. Typhi "BH") 

    Widal test kid


    एक कांच की स्लाइड होती है जिसमें 6 गोले होते हैं  जिसमें नंबर बने होते हैं 1,2,3,4,5,6 या गोले के नीचे O, H, AH, BH, +VE, -VE  लिखा होता है Salmonella एंटीजन ब्लू और रेड कलर के होते हैं
     कांच की स्लाइड के ऊपर नंबर या अल्फाबेट के हिसाब से सिरम की ड्रॉप डाली जाती है  और सैंपल के ऊपर 1-1  ड्रॉप सालमोनेला एंटीजन की ड्रॉप डालते हैं O, H, AH, BH, POSITIVE CONTROL ,  नेगेटिव कंट्रोल लास्ट गोले मे डालते है  स्टिक से सैंपल और केमिकल को mix करते हैं साथ ही घड़ी में टाइमर लगाते हैं  1 मिनट तक स्लाइड को घुमाते हैं और उसमें देखते हैं किस गोली में कितनी क्लंपिंग हुई है जैसे कि पॉजिटिव वाले गोले में क्लोटिंग साफ दिखती है  नेगेटिव वाली गोले में कोई बदलाव नहीं होता , अगर टेस्ट में क्लोटिंग होती है तो फिर टेस्ट में titer या ratio लगाते है इस तरह
    Widal test

    इस टेस्ट में पेशेंट का सिरम लेते हैं 0.08 ml  और उसमें सालमोनेला एंटीजन S. Typhi O,H,AH,BH डालते हैं और 1 मिनट के लिए उसे घुमाते हैं और फिर उसमें titer चेक करते हैं
    1:20 , 1:40 , 1:80, 1:160 1:320 
    Titer 1:80 आने पर विडाल टेस्ट पॉजिटिव होता है 1:320 होने पर स्ट्रांग पॉजिटिव हो जाता है
    विडाल टेस्ट की रिपोर्ट उसी दिन मिल जाती है

    विडाल टेस्ट की कीमत ,widal test cost

    विडाल टेस्ट रक्त से होने वाला परीक्षण है भारत में लगभग ₹200 से ₹300 तक में हो जाता है

    विडाल टेस्ट में परहेज

    1. साफ सफाई- अपने आसपास हमेशा साफ सफाई का ध्यान रखें पानी जमा ना होने से मक्खियां ना बैठे कचरा  ना हो इस बात का हमेशा ध्यान रखें

    2.  पानी -पीने का पानी हमेशा साफ रहे या उबला हुआ पानी पिए पानी को छानकर पिए! 
    3.  भोजन -भोजन में फल हरी पत्तेदार सब्जियो दूध आदि सेहतमंद भोजन ले
    4. हाथों को साफ रखे -हमेशा हाथ साफ  रखें साबुन हैंड वॉश से साफ करें , भोजन के पहले तो जरूर साफ करें ! 

     Typhoid  (widal )टेस्ट में खाने का परहेज

    1.मीट मटन अंडे ना खाएं
    2.सोयाबीन चना मूंगफली ना खाएं
    3.लाल मिर्च तीखा तीखी सब्जी 
    4.मीठा या तेल से बनी हुई चीजें 
    5 फलों सब्जियों को धोकर पका कर खाएं 
    6.मैदा या मैदा  से बनी चीजें जैसे बिस्किट समोसा आदि का परहेज करें.

    विडाल टेस्ट की कुछ कमियां

    1. विडाल टेस्ट ,टाइफाइड के अलावा कुछ और बीमारियों में भी पॉजिटिव आ सकता है 
    2.विडाल टेस्ट में टाइफाइड 8 से 10 दिन बाद रिजल्ट देता है 
    3. कभी-कभी विडाल टेस्ट ट्रीटमेंट के बाद भी पॉजिटिव आ जाता है

    विडाल टेस्ट पॉजिटिव आने पर क्या करें

    1. पहली प्रक्रिया अपने डॉक्टर फिजीशियन से संपर्क करें
    2. विडाल टेस्ट को कंफर्म करने के लिए ब्लड कल्चर (blood culture),स्टूल कल्चर (stool culture)या यूरिन कल्चर (urine culture)भी करा सकते हैं
    3. विडाल टेस्ट पॉजिटिव आने पर विडाल टेस्ट IgG, IgM टेस्ट करा सकते हैं

    टाइफाइड (widal) से बचाव

    1. अपनी और अपने आसपास की सफाई का विशेष ध्यान रखें गंदगी ना हो पाए मक्खियां ना बैठे
    2. कुछ भी खाने से पहले अपने हाथों को हैंड वॉच साबुन आदि से अच्छी तरह से धो लें
    3. फल सब्जियां सलाद को खाने से पहले पका लें या अच्छी तरह से साफ पानी से दो-तीन बार धुले
    4. टाइफाइड से बचाव के लिए वैक्सीन भी लगवा सकते हैं एक बार लगाने पर 4-5 साल के लिए आप टाइफाइड से बच सकते हैं

    विडाल टेस्ट  (Widal test hindi)पॉजिटिव आने पर क्या खाएं

    Widal पॉजिटिव आने पर या टाइफाइड होने पर मरीज को उल्टी दस्त बुखार के कारण शरीर में पानी की कमी कमजोरी हो जाती है इसके लिए जरूरी है 
    1. शरीर में पानी की पूर्ति को बनाए रखें अधिक पानी पिए उबला हुआ पानी पीने या नारियल पानी बहुत अच्छा होता है
    2. टाइफाइड में कमजोरी थकान अधिक हो जाती है उसके लिए अधिक एनर्जी की जरूरत होती है उसके लिए आप केले ब्रेड उबला हुआ दूध तरबूज खरबूज भी ले सकते हैं

    टाइफाइड ( widal) कितने दिन में ठीक हो जाता है

    डॉक्टर फिजीशियन के द्वारा बताई गई दवाइयां उनके अनुसार बिना छोड़े हुए लगातार खाते हैं तो टाइफाइड 3 से 4 सप्ताह में ठीक हो जाता है इसके लक्षण 1 सप्ताह में खत्म हो जाते हैं और बुखार 3 से 4 दिन में चला जाता है लेकिन इसका पूरा इलाज जरूरी है टाइफाइड शरीर के अंदर 5 से 6 महीने या इससे अधिक समय तक शरीर में रह सकता है और यह जानलेवा भी हो सकता है इसके बैक्टीरिया शरीर मे उपस्थित रह सकते है

    टाइफाइड ( widal) का इलाज

    टाइफाइड में बुखार की दवाई के साथ एंटीबायोटिक भी चलती है

    टैबलेट - Paracetamol
    Tab. Aclog Or pantop
    Tab. Fluoroquinolones Or cephalosporins Or cefixime
    Tab. B complex or multivitamin
          टेबलेट खाने में दिक्कत होती है या उल्टी हो जाती है तो इसकी जगह इंजेक्शन भी दिए जा सकते हैं एंटीबायोटिक
     यह तो वही है केवल जानकारी के लिए आप अपने डॉक्टर से संपर्क करें

    कोविड-19 के बाद विडाल टेस्ट में बदलाव

    कोविड-19 के बाद अक्सर यह देखा जा रहा है कि विडाल (widal test) टेस्ट 8-10 दिन बुखार आने के बाद टाइफाइड पॉजिटिव आता था लेकिन अभी विडाल टेस्ट कराने पर लगभग दो-तीन दिन बुखार आने के बाद ही विडाल टेस्ट पॉजिटिव आ रहा है यह कोविड-19  virus का इम्युनिटी पर असर है या लोगों की immunity चेंज हो गई ! अब प्रश्न उठता है कि पेशेंट को टाइफाइड है या साथ में दूसरे कुछ और टेस्ट भी कराए जा सकते हैं जिससे typhoid confirm हो जाए ! 

    निष्कर्ष 


    विडाल टेस्ट टाइफाइड बुखार के लिए किए जाने वाला ब्लड परीक्षण होता है इसमें सालमोनेला बैक्टीरिया द्वारा पेशेंट की आंतों में संक्रमण हो जाता है उसके प्रति बनने वाले एंटीबॉडी की जांच के लिए विडाल टेस्ट किया जाता है क्या बुखार 3-4 सप्ताह में पूर्ण रूप से ठीक हो जाता है लेकिन उसके लिए डॉक्टर के द्वारा दी गई दवाइयां बिना अवरोध के लगातार खानी होती हैं नहीं तो यह बुखार शरीर के अंदर कई महीनों तक रह सकता है वह जानलेवा भी हो सकता है


    FAQ 


    Widal टेस्ट पॉजिटिव आने पर क्या होता है

    विडाल टेस्ट पॉजिटिव होने पर टाइफाइड मोतीझरा होने का संकेत देता है विडाल टेस्ट पॉजिटिव और बीमारियों में आ सकता है इसको कंफर्म करने के लिए स्टूल कल्चर यूरिन कल्चर करा सकते हैं

    विडाल टेस्ट कितने में होता है widal test cost?

    विडाल टेस्ट भारत में लगभग ₹200 से ₹300 तक में हो जाता है

    Widal test पॉजिटिव है या नेगेटिव कैसे पता करें

    विडल widal test की रिपोर्ट में एक चार्ट होता है उसमें है देखते हैं की सालमोनेला एंटीजन O, H, AH, BH का titre 1:80 से कम है तो widal test negative होता है और titre 1:80, 1:160 , 1:320 हो तो positive Hota Hai

    टाइफाइड से कैसे बचें ?

    साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें अपने हाथों को साबुन हैंड वाश से अच्छे से धुले , कच्चे फल सब्जियां ना खाएं उबला हुआ पानी पीने अधिक एनर्जी वाली चीजें आहार में शामिल करें और डॉक्टर द्वारा दी गई दवाइयों का course करें

    टाइफाइड में क्या ना खाएं?

    टाइफाइड या मोतीझरा होने पर अधिक मिर्च तेल मूली पत्ता गोभी अदरक जैसी चीजें न खाएं मैदा से बनी हुई चीजें भी न खाएं







    Comments

    Popular posts from this blog

    MCT wellness

    1. MCTs: What Are They and How Do They Work? Table Of Contents 1.1 Defining Medium-Chain Triglycerides (MCTs) Medium-chain triglycerides (MCTs) are a unique type of dietary fat that consists of medium-length fatty acid chains, typically ranging from 6 to 12 carbon atoms. Unlike long-chain triglycerides (LCTs) found in most dietary fats, MCTs have a shorter molecular structure, which influences their metabolism in the body.  sources of MCTs in dairy product, palm kernel oil, coconut oil etc.  1.2 Metabolic Pathways of MCTs Once consumed, MCTs are rapidly absorbed by the body and transported directly to the liver via the portal vein. Unlike LCTs, which require bile acids for digestion and absorption, MCTs can be metabolized without this process. In the liver, MCTs are quickly converted into ketones, which can serve as a readily available source of energy for the body and the brain. 1.3 Healthful Sources of MCTs Coconut oil is one of the richest natural sourc...

    Lipid LDL, VLDL

      LDL और VLDL टेस्ट: प्रक्रिया, तैयारी और परिणाम की जानकारी LDL (Low-Density Lipoprotein) और VLDL (Very Low-Density Lipoprotein) टेस्ट शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल (Bad Cholesterol) के स्तर की जांच के लिए किया जाता है। इनका स्तर बढ़ने से हृदय रोग, ब्लड प्रेशर और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। 📚 Table of Content LDL और VLDL क्या है? LDL और VLDL टेस्ट क्यों किया जाता है? LDL और VLDL टेस्ट की प्रक्रिया (Test Process) टेस्ट के लिए आवश्यक तैयारी टेस्ट के दौरान क्या होता है? परिणाम को कैसे समझें? (Interpretation of Results) LDL और VLDL बढ़ने के कारण और जोखिम LDL और VLDL को नियंत्रित करने के तरीके निष्कर्ष: टेस्ट क्यों महत्वपूर्ण है? ✅ 1. LDL और VLDL क्या है? 🧬 LDL (Low-Density Lipoprotein): इसे "खराब कोलेस्ट्रॉल" कहा जाता है क्योंकि यह धमनियों में प्लाक जमाकर हृदय रोग (Heart Disease) का कारण बनता है। यदि LDL का स्तर बहुत अधिक होता है तो यह धमनियों को संकुचित कर सकता है और रक्त प्रवाह को बाधित कर सकता है 🧪 VLDL (Very Low-Density Lipoprotein) VLDL भी खराब कोलेस्ट्रॉल म...

    "लीवर की सेहत के लिए आज ही अपनाएं ये आसान टिप्स, और देखें चमत्कार!"

    Table of Contents (विषय-सूची) परिचय फर्मेंटेशन क्या है? आंतों के लिए फर्मेंटिड फूड क्यों जरूरी हैं? रोज़ खाने लायक 5 फर्मेंटिड फूड दही किमची केफिर सॉअरक्राउट मिसो फर्मेंटिड फूड्स के फायदे अक्सर पूछे जाने वाले सवाल निष्कर्ष.      1. परिचय आपकी आंतों का स्वास्थ्य आपके पूरे शरीर के स्वास्थ्य का आईना है। आंतों में बैक्टीरिया का एक पूरा बायोम (Gut Microbiome) मौजूद होता है, जो आपके पाचन, प्रतिरक्षा प्रणाली और यहां तक कि मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। अगर आप अपनी आंतों को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो फर्मेंटिड फूड्स आपके लिए एक आश्चर्यजनक उपाय हैं। ये खाद्य पदार्थ आपके शरीर में अच्छे बैक्टीरिया की संख्या को बढ़ाते हैं, जिससे आपकी गट हेल्थ बेहतर होती है। आइए जानते हैं कि ये फूड्स कौन-कौन से हैं और उनके क्या फायदे हैं। 2. फर्मेंटेशन क्या है? फर्मेंटेशन एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, जिसमें खाद्य पदार्थों में मौजूद बैक्टीरिया या यीस्ट के द्वारा कार्बोहाइड्रेट को अल्कोहल या ऑर्गैनिक एसिड में बदल दिया जाता है। यह प्रक्रिया न केवल खाद्य पदार्थों का स्वाद बढ़ाती है, बल्कि उन्हें और भी...

    Lipid profile test price

      लिपिड प्रोफाइल टेस्ट: एक विस्तृत मार्गदर्शिका 📝 Table of Contents (विषय सूची): Lipid Profile Test क्या होता है? Lipid Profile Test क्यों कराया जाता है? Lipid Profile Test में कौन-कौन से पैरामीटर होते हैं? Lipid Profile Test से क्या जानकारी मिलती है? Lipid Profile कब कराना चाहिए – खाने से पहले या बाद में? किस उम्र में Lipid Profile जरूरी है? Routine Health Checkup में Lipid Profile की भूमिका Lipid Profile की Normal Range क्या होती है? Cholesterol, Triglycerides, HDL, LDL, VLDL और Ratio क्या होते हैं? इनकी वैल्यू बढ़ने या घटने से क्या खतरे हो सकते हैं? Lipid Profile का शरीर में महत्व Lipid Profile की दवा और इलाज Lipid Profile और Heart Attack, Paralysis, वजन बढ़ना, BP, Diabetes, Thyroid का संबंध Lipid Profile Test की कीमत: भारत व विश्व स्तर पर (State Wise भी) भारत और विश्व में Lipid Profile असंतुलन की प्रतिशत दर Lipid Profile बढ़ने के मुख्य कारण सारांश: हेल्दी जीवन के लिए Lipid Profile क्यों है जरूरी Lipid profile ka treatment लिपट प्रोफाइल का इलाज 1️⃣ लिपि...

    "योग दिवस: योग के आश्रय में स्वस्थ जीवन की दिशा"

     योग परिचय Table Of Contents योग दिवस को विश्व योग दिवस के रूप में मनाया जाता है और इसे हर साल 21 जून को मनाया जाता है। योग दिवस का आयोजन पहली बार 21 जून 2015 को किया गया था। यह आयोजन परिणामस्वरूप योग के महत्व और उसके लाभों को विश्वभर में प्रमोट करने का एक प्रयास है। योग दिवस के द्वारा, लोगों को योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुधारने के लिए प्रेरित किया जाता है और योग की महत्वपूर्ण भूमिका को जागृत किया जाता है। योग दिवस को संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा संयुक्त रूप से मान्यता प्राप्त है और इसे विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा भी समर्थित किया जाता है। यह प्रतिवर्ष 21 जून को योग के महत्व को बढ़ावा देने और योग के लाभों को जनसाधारण लोगों तक पहुंचाने का अवसर प्रदान करता है। योग, जो हमारे शरीर, मन, और आत्मा के संगठनात्मक विकास को समर्पित है, हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह हमें शांति, स्वास्थ्य, और आनंद प्रदान करने के साथ-साथ अच्छे संबंध, बुद्धि, और उच्चतम सामरिक और आध्यात्मिक स्थान तक भी ले जाता है। योग के अंतर्गत विभिन्न आसन और प्...